Global Mediation Center helps families, neighbours and businesses resolve disputes through confidential, court-recognised mediation — faster, calmer, and without the cost of prolonged litigation. ग्लोबल मीडिएशन सेंटर परिवार, पड़ोसी एवं व्यावसायिक विवादों का समाधान गोपनीय, न्यायालय-मान्य मध्यस्थता के माध्यम से करता है — तेज़, सौहार्दपूर्ण और लंबी मुकदमेबाज़ी की लागत के बिना।
Mediation is a voluntary dispute-resolution process in which a neutral, trained mediator helps both parties negotiate directly and find their own settlement — through confidential, structured dialogue rather than a verdict imposed by a court. मध्यस्थता एक स्वैच्छिक विवाद समाधान प्रक्रिया है जिसमें एक प्रशिक्षित, तटस्थ मध्यस्थ दोनों पक्षों को सीधे संवाद के माध्यम से समाधान खोजने में मदद करता है — गोपनीय एवं संरचित बातचीत के ज़रिए, न कि न्यायालय द्वारा थोपे गए निर्णय से।
A form of alternative dispute resolution — the mediator uses dialogue and negotiation skills to guide both sides toward agreement in a cordial setting. वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रक्रिया — मध्यस्थ संवाद एवं निगोशिएशन कौशल से दोनों पक्षों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाधान तक ले जाता है।
Both parties retain full control and play an active role — the mediator facilitates, never decides on their behalf. दोनों पक्ष प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाते हैं — मध्यस्थ केवल मार्गदर्शन करता है, निर्णय नहीं थोपता।
An informal process where factual and legal issues are discussed, keeping personal, business and social interests in mind — acceptable to both sides. एक अनौपचारिक प्रक्रिया, जिसमें व्यक्तिगत, व्यावसायिक व सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए तथ्यात्मक व विधिक मुद्दों पर बात होती है — जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य है।
Both sides find a solution with mutual trust and confidence, and the settlement carries legal recognition once signed. दोनों पक्ष आत्म-विश्वास के साथ समाधान खोजते हैं, जिसे हस्ताक्षर के बाद विधिक मान्यता प्राप्त होती है।
A private and confidential process — nothing is shared without the written consent of both parties. एक निजी एवं गोपनीय प्रक्रिया — दोनों पक्षों की लिखित सहमति के बिना कुछ भी साझा नहीं किया जाता।
Once conducted mainly by judges and advocates, mediation today is carried out by trained, respected professionals and social workers under the law. पूर्व में न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं द्वारा की जाने वाली मध्यस्थता आज विधिक प्रावधानों के अनुसार प्रशिक्षित, समाज में प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा की जाती है।
When mediation succeeds, both parties sign along with the mediator — the settlement can also be notarised. मध्यस्थता सफल होने पर दोनों पक्ष मध्यस्थ के साथ हस्ताक्षर करते हैं — आवश्यकता पर इसे नोटराइज़ भी किया जा सकता है।
Simple, flexible process shaped around both partiesसरल एवं लचीली व्यवस्था
Faster justice at a fraction of the costशीघ्र न्याय एवं कम खर्चीली प्रक्रिया
Eases the burden on the court systemकोर्ट के मुकदमों को कम करने में सहयोग
Confidentiality as a founding principleगोपनीयता प्रमुख सिद्धांत
Constructive outcomes for both sidesदोनों पक्षों के लिये रचनात्मक लाभ
Open, effective dialogue throughoutदोनों पक्षों में प्रभावी संवाद
Builds trust and preserves relationshipsविश्वास को बढ़ावा एवं रिश्तों का संरक्षण
Efficient and cost-effective by designदक्षता एवं लागत की प्रभावशीलता
Protects the equal interests of both partiesसमान हितों का संरक्षण
The Center offers alternative dispute resolution across the following areas: केंद्र में निम्नलिखित क्षेत्रों में विवादों के वैकल्पिक समाधान का प्रावधान है:
For matters already pending before a court. The presiding judge refers both parties to mediation; if a resolution is reached, it is sent back to the court for approval. ऐसे मामले जो न्यायालय में लंबित हैं, उन्हें न्यायाधीश मध्यस्थता हेतु भेजते हैं। दोनों पक्षों में समझौता होने पर समाधान अंतर्गत न्यायालय भेजा जाता है।
Available even before litigation begins. Trained mediators at institutional centres handle both simple and complex disputes under the applicable mediation law, and preserve confidentiality throughout. विवाद न्यायालय जाने से पूर्व भी संस्थागत मध्यस्थता केंद्रों में प्रशिक्षित मध्यस्थों द्वारा हो रहे हैं — सरल से जटिल स्थितियों में, विधिक प्रावधानों के साथ, गोपनीयता को सुरक्षित रखते हुए।
Before 2023, mediation drew on Section 89 of the Civil Procedure Code, 1908 — useful, but scattered across different laws with no single, uniform process. The Mediation Act, 2023 brought that patchwork together under one dedicated statute: it gives communal, matrimonial, property and commercial mediation equal legal standing, sets a common procedure for court-referred and institutional mediation, and enforces settlements the same way as a court decree — with a 180-day window to reach one, extendable by mutual consent. 2023 से पूर्व मध्यस्थता की प्रक्रिया सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 की धारा 89 पर आधारित थी, जो विभिन्न कानूनों में बिखरी हुई थी। मध्यस्थता अधिनियम 2023 ने इसे एक समान कानून के अंतर्गत लाया — सामुदायिक, वैवाहिक, सम्पत्ति सम्बन्धी एवं वाणिज्यिक विवादों को समान विधिक मान्यता, संस्थागत एवं न्यायालयीन मध्यस्थता के लिए समान प्रक्रिया, और मध्यस्थता समझौतों को न्यायालयीन डिक्री के समान प्रवर्तनीय बनाया — जिसमें समाधान हेतु 180 दिन की समयसीमा है, जो पारस्परिक सहमति से बढ़ाई जा सकती है।
"Institutional mediation is more effective than court proceedings — it delivers a just resolution through self-determination, saving both time and money." "न्यायालयीन प्रक्रिया की तुलना में संस्थागत मध्यस्थता अधिक प्रभावी है, जिसमें समय व धन की बचत के साथ स्वनिर्णय से विवाद का न्यायपूर्ण समाधान किया जाता है।" — Guiding principle, Global Mediation Center— ग्लोबल मीडिएशन सेंटर का मार्गदर्शक सिद्धांत
State-authorised by the Legal Services Authority. E-inaugurated on 12 February 2026 by Hon'ble Justice Vivek Rusia, Madhya Pradesh High Court. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अधिकृत। ई-उद्घाटन 12 फरवरी 2026 को माननीय न्यायमूर्ति विवेक रुसिया, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा किया गया।
3rd Floor, Unit 07, Akriti Business Center,
Akriti Eco City, Bawadiya Kalan,
near Akriti Eco City Gate, Bhopal, MP – 462039
तृतीय तल, यूनिट 07, आकृति बिजनेस सेंटर,
आकृति इको सिटी, बावड़ियाकला,
आकृति इको सिटी गेट के पास, भोपाल, म. प्र. – 462039